28 जुलाई 2016

वरुण गांधी को भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग

आगरा में वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड ने एक मोटर साइकिल रैली निकालकर वरुण गांधी को भाजपा का  मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग की। इस साइकिल रैली में करीब चार सो युवाओं ने भाग लिया। इन युवाओं का कहना है कि वरुण ही  राज्य में पार्टी की भारी जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं नारे लगा रहे थे ,उत्तर प्रदेश जनता करे पुकार, अबकी  बार वरुण सरकार। रैली का आयोजन  भाजपा फतेहाबाद मंडल के  महासचिव सतीश वर्मा ने किया था। वह  वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड के विधान सभा अध्यक्ष भी हैं।