27 जुलाई 2016

मायावती टिकटों की खरीद-फरोख्त करती हैं : आरोप

लखनऊ। बसपा  विधायक हरविंदर कुमार साहनी और  ब्रजेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि मायावती  टिकटों की खरीद-फरोख्त करती हैं। ये दोनों नेता  कुछ ही दिनों  पूर्व  माफी मांग कर बसपा में बापिस आये हैं। और दुबारा  फिर से  बागी बनकर सामने आ गये हैं। विधायक  साहनी का आरोप है  कि उनका टिकट काटकर पांच करोड़ रुपये में  एक होटल के मालिक  को दे दिया गया। वहीं ब्रजेश कुमार वर्मा का कहना है उनसे बसपा  फंड में चार करोड़ रुपये जमा करने की मांग की गई थी।बसपा नेता ब्रजेश पाठक ने जबाब में कहा कि इन दोनों की बापसी के समय बता दिया गया था कि उनको  टिकट नहीं मिलेगा।