सुप्रीम कोर्ट ने कूड़ा करकट को उठाने का कठोर प्रबंध करने के लिए केंद्र सरकार को सख्त आदेश दिए हैं। ‘करुणा सोसायटी फॉर एनिमल्स एंड नेचर’ द्वारा की गई याचिका पर जस्टिस गोपाल गौड़ा और एके गाेयल की खंडपीठ द्वारा सख्त आदेश दिए गए हैं। याचिका में एनजीओ ने कहा कि बीमार गायों का जब ऑपरेशन किया जाता है तो उसके पेट में करीब 50-60 किलो प्लास्टिक का फंसा कचरा मिलता है। गाय माता कहे जाने वाले देश में आखिर कब प्लास्टिक से छुटकारा मिलेगा।

