29 जून 2016

दृष्टि 2016 - क्रियेटिव कांटेस्टल‘ ‘आई डोनेशन’को समर्पित

--व्‍यापक प्रचार के लिये अंतरदृष्टि ने किया पोस्‍टर लांच
( अखिल श्रीवास्तव, डॉ. शेफाली मजूमदार,  डॉ. एस. के. सत्संगी, विक्रम शुकला
श्रीधर उपाध्याय,योगेन्द्र दुबे दृष्टि 2016 क्रिएटिवकांटेस्ट पोस्टर का किया विमोचन)  

अंतदृष्‍टि ने एक बार पुन: नेत्रों के परिप्रेक्ष्‍य में दिव्‍यांगों को समर्पित आयोजन का आगाज किया है। यूथ हॉस्‍टिल में आयोजित कार्यक्रम  में दृष्टि 2016 - क्रियेटिव कांटेस्‍ट के पोस्‍ट को जारी करमे हुए प्रसकांफ्रेस के अवसर पर कार्यक्रम का एक पोसटर जारी किया गया। अंतरदृष्टि प्रबंध न्यासी अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि 'पिछली बार की तरह इस बार भी आयोजन के लिये प्रविष्टियां इंटरनेट के माध्‍यम से ही स्‍वीकार की जायेंगी लेकिन डिजाईन की प्रविष्टियों में थोड़ा बदलाव किया गया है। इससे प्रतिभागियों
के प्रविष्टियां भेजने के खर्चे में कमी आएगी और नेत्रदान को बढ़ावा देने के अभियान को भी मजबूती मिलेगी।                                             डिज़ाइन को छोड़ कर सभी अन्य श्रेणीयों में अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन drishti.org.in या antardrishti.org या  icareinfo.in वेबसाइट पर अपलोड कर सकते है। प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तारीख़ 29 सितंबर  2016 है। और अधिक जानकारी के लिए drishti@antardrishti.org पर ईमेल किया जा सकता है। प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए किसी भी तरह का प्रवेश शुल्‍क नहीं है।

दृष्टि 2016 क्रिएटिव कांटेस्ट के पोस्टर का विमोचन वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एस. के. सत्संगी, निदेशक, आई बैंक - आगरा डॉ. शेफाली मजूमदार, वरिष्ठ रंगकर्मी और पत्रकार योगेन्द्र दुबे, हम संस्था के विक्रम शुक्ला एवं अंतर्दृष्टि के श्रीधर उपाध्याय ने किया।  

डॉ. सत्संगी ने उम्मीद जताई कि आधुनिक तरीकों से नेत्रदान प्रोत्साहन को ले कर चलाये जा रहे दृष्टि अभियान को और भी मजबूती मिलेगी।  डॉ. शेफाली मजूमदार ने चिंता जाहिर करते हुये कहा कि देश में जितना नेत्रदान होना चाहिए नहीं हो पा रहा है, दृष्टि क्रिएटिव कांटेस्ट एक सशक्त माध्यम के रूप मे मान्‍य कियागया है, इसे और प्रचारित करने को प्रयास होने चाहिये।