आगरा: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आगरा-बाह ट्रैफिक व्यस्त मार्ग पर छह नई शटल बसें शुरू करने जा रही है।एक आधिकारिक सूत्र ने दावा किया है कि इस मार्ग पर बढ़ी अवैध बसों ने यातायात सेवाओं को बिगाड़ रखा है। मार्ग पर अवैध बसों के कारण यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है।राज्य परिवहन निगम वाहनों की अनुपलब्धता के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। छह नई शटल बसें चलने से यात्रियों को पूरा आराम मिलने की सम्भवना है।
