16 मई 2016

वर्ल्ड बैंक टीम ताजमहल की खूबसूरती को निहारती रह गई


आगरा भ्रमण के दौरान साउथ एशिया बर्ल्ड बैंक की रीजनल कोर्डीनेटर स्टेफेनिया अवाकर्ली तथा बर्ल्ड बैंक टीम के 8 देशों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, टीम सदस्यों के साथ  ताजमहल का अवलोकन किया। टीम के सभी सदस्यों ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारते रहे।  टीम के सभी सदस्यों ने एक घण्टे ताजमहल का भ्रमण कर प्रेम की निशानी ताजमहल की प्रशंसा करते हुये आगरा भ्रमण को यादगार बनाने के लिये सभी ने फोटो सेशन भी कराया।  ताजमहल भ्रमण के दौरान ,सूचना एवं  पर्यटन महानिदेशक नवनीत सहगल जिलाधिकारी पंकज कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन पीके सिंह, उप निदेशक अनूप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार सहित बर्ल्ड बैंक टीम के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।