16 मई 2016

अन्ना हजारे को मिला धमकी का पत्र

अहमदनगर। अन्ना हजारे को  जान से मार देने वाली धमकी का पत्र मिला है। हजारे के प्रवक्ता श्याम असवा के अनुसार यह हाथ से लिखा  पत्र मराठी भाषा में है। पत्र में अन्ना पर समाज में अशांति फैलाने का दोषी बताया है। अन्ना हजारे को पहले भी धमकी के पत्र मिल चुके हैं।