आगरा। उ प्र मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित ने आगरा में बन्द पड़े सिनेमा घर के स्वामियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है और इच्छुक सिनेमा घर स्वामियों को उत्तर प्रदेश सरकार हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगी ताकि सिनेमाघर दुबारा से जीवित हो सकें।
एक विशेष बैठक में आगरा के शाह टाकीज के मालिक कुलदीप कपूर तथा तुलसी टाकीज के मालिक दिनेश कुमार ने सिनेमा घरों के संचालन में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत...
कराया, जिस पर उन्होेंने कहा कि आगरा एक समय पर मंनोरंजन के
मामले में बहुत ही मशहूर रहा है, लेकिन समय बदलाव के साथ ही आज बड़ी संख्या में सिनेमा हाल बन्द हो चुके हैं, जिसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है कि ऐसे सिनेमाघर स्वामियों की परेशानियों को दूर कर हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि सिनेमा घरों के संचालन हेतु वित्तीय सहायता सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए हम सभी का कराया, जिस पर उन्होेंने कहा कि आगरा एक समय पर मंनोरंजन के
दायित्व है कि स्थानीय स्तर पर ही समाधान करायें। उन्होंने सहायक मनोरंजन कर आयुक्त स्वतन्त्र कुमार को आवश्यक कार्यावाही के निर्देश दिये। बैठक में मनोरंजन कर विभाग के सभी निरीक्षक भी उपस्थित थे।


