10 जनवरी 2016

यमुना एक्सप्रेस वे पर 5 प्रवासी भारतियों की मौत

आगरा। ऑस्ट्रेलिया से घूमने आये प्रवासी  भारतीयों की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर ब्रज दर्शन के लिये कार से मथुरा आते समय कार का टायर फट जाने के कारण  कार डिवाइडर से टकरा कर  दुर्घटनाग्रस्त हो  गई। इस दुर्घटना में चारों महिलाओं की और एक  बच्चे की मौत हो गई। कार  चालक और एक अन्य पुरूष  अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली मूल के  ये प्रवासी भारतीय ऑस्ट्रेलिया से आए थे।