violence लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
violence लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1 सितंबर 2017

हिंसा के कारण 400 हिन्दुओं ने म्यांमार से पलायन किया

म्यांमार के रख़ाइन प्रांत से  मुसलमानों के साथ साथ हिन्दू परिवारों ने भी अपनी जान बचाने के लिए  बांग्लादेश बॉर्डर की ओर भागना शुरू कर दिया है। बता दें यहां कई बर्षों  से रोहिंग्या अल्पसंख्यक मुसलमानों  और बौद्धों के बीच एथनिक लड़ाई चल रही है। किन्तु अब रोहिंग्या मुसलमानों के साथ   सशस्त्र बलों ने हिन्दुओं पर भी  हिंसा शुरू कर दी है। हिन्दू  परिवार भी  सुरक्षा की तलाश में बांग्लादेश  बॉर्डर की ओर भागने के लिए मज़बूर  हैं। समाचार है कि रख़ाइन राज्य में हिंदू समुदाय के 412 निवासियों ने बुधवार की रात को अवैध रूप से सीमा पार कर कूपाप्लोंग रोहिंग्या शिविर में जाकर  शरण ली ।इस बीच, बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-क्रिश्चियन ओकिया परिषद की  कॉक्स बाजार इकाई के नेताओं ने हिंदू समुदाय के लोगों का दौरा किया और स्थानीय प्रशासन  से म्यांमार के हिंदू नागरिकों को सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

4 सितंबर 2015

सोशल मीडिया पर उत्तेजक सामग्री पोस्ट करने से शमशाबाद आगरा में हिंसा भड़की

आगरा: सोशल मीडिया  पर कुछ धार्मिक टिप्पणियों के कारण  दो समुदायों  के बीच  पिछले दिन हिंसा भड़क गई । स्थिति पर काबू करने के लिए  शमशाबाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। सोशल मीडिया  के एक  ग्रुप ने  दूसरे  समुदाय के विरुद्ध  अत्यधिक उत्तेजक  सामग्री पोस्ट की  थी।
उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियां चलाईं। इस घटना में  करीब  तीन पुलिस वालों  सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।आगरा के  पुलिस महानिरीक्षक, डीसी मिश्रा ने कहा कि स्थिति अब  नियंत्रण में है और शहर के  संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा गश्त जारी है ।