bollywood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
bollywood लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

17 मार्च 2017

'आ गया हीरो ' गोविंदा का वक्त अभी गुज़रा नहीं

लंबे इंतजार के बाद गोविंदा फिर से परदे पर दिखाई देंगे। उनकी 'आ गया हीरो' रिलीज हो चुकी है। अपने खास स्टाइल के  नाच के लिए वह बॉलीवुड दर्शकों के मध्य बहुत लोकप्रय हैं। 2014 में यशराज बैनर की  फिल्म 'किल दिल' के बाद 'आ गया हीरो ' से उनका कम बैक माना जा रहा है। उनकी फिल्म किल  दिल बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा नही कर सकी थी।दीपांकर सेनापति द्वारा निर्देशित 'आ गया हीरो ' में वह  पुलिस अधिकारी के रोल में हैं और एक्शन-रोमांस और कॉमेडी करते नज़र आ रहे हे हैं। इस फिल्म की सफलता की उन्हें पूरी उम्मीद है। इस फ़िल्म की कहानी लिखने से लेकर प्रोड्यूस करने तक सबकुछ  गोविंदा ने खुद किया  है। इस  फिल्म के टाइटल की तरह वह फिल्म प्रेमियों बता देना चाहते हैं कि उनका वक्त  अभी गुज़रा नहीं है और वह  अब भी एवर ग्रीन हीरो हैं। 

6 जनवरी 2017

ओमपुरी का देहांत भारतीय सिनेमा को कर गया सूना

बॉलीवुड के जाने माने अदाकार ओमपुरी अब नहीं रहे। उनका निधन  दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनकी उम्र 66 वर्ष की थी। हरियाणा के अंबाला शहर में जन्मे ओमपुरी के जाने से बॉलीवुड की दुनिया में कुछ खालीपन सा नज़र आ रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड की कई फिल्मों भी काम किया था। उनकी पहली फिल्म  घासीराम कोतवाल थी। उसके बाद वह हमेशा फ़िल्मी दुनिया में हमेशा आगे बढ़ते गए।आक्रोश, बजरंगी भाईजान, अर्ध सत्य, मिर्च मसाला, धारावी, माचिस, गुप्’, धूप, युवा, डॉन, अग्निपथ जैसे फिल्मों में उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। उनका देहांत भारतीय सिनेमा के लिए एक काफी  बड़ी क्षति है। 

21 अक्टूबर 2016

मीडिया के लोग चाहते हैं कि हम भी विवाद का हिस्सा बन जाये - जॉन अब्राहम

‘ए दिल है मुश्किल' अब बन चुकी है देश  में बहस का विषय। कुछ भी हो यह फिल्म प्रेस में इतनी ज्यादा हाईलाइट हो चुकी है कि सिने दर्शक इसे देखना चाहेंगे। सिने स्टारों के वक्तव्य प्रीतिदिन  जारी हैं। जाने माने लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि उनके लिए देश पहले आता है  बाकी सब बाद में। कई फिल्म स्टारों ने चुप्पी साधी हुई है। क्योंकि वह इस बहस में पड़ने से अपने ऊपर परेशानी नहीं लेना चाहते हैं।जॉन अब्राहम से जब पूछा गया कि क्या वह  पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में  प्रतिबंध लगाना सही मानते हैं या नहीं, इस पर जॉन ने बड़ी होशियारी बरतते हुए  कहा, ‘‘मेरे ख्याल से  इस बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है,प्रेस  के लोग चाहते हैं कि हम भी इसका हिस्सा बन जाए "। अब्राहम  ने खुद को इस दलदल से

5 फ़रवरी 2016

फ्लाइट में सोनू निगम के गानों ने ऐयरहोस्‍टेस को कराया ससपेंड

हवाईजहाज़ में गाते सोनू 
4 जनवरी को सोनू निगम जब जेट फ्लाइट से जोधपुर से मुंबई यात्रा पर सवार थे उस समय  सवार यात्रिओं ने उनसे गाने  सुनाने के लिए आग्रह किया । जनता की फरमाइश पर सोनू निगम नहीं रुक  सके और बताया जाता है कि उन्होंने  'वीरजारा' का गाना 'दो पज रुका ख्‍वाबों का कारवां' और फिल्‍म 'रिफ्यूजी' का गाना 'पंछी नदिया पवन के झोकें ' गाने गा डाले। गाने सुनाने के लिए जहाज़ के  एड्रेस सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए  छूट दे दी। गाने की की अनुमति देने के कारण  5 ऐयरहोस्‍टेस को संस्‍पेंड कर दिया गया है। इस घटना के सम्बन्ध में डीजीसीए द्वारा जेट एयरवेज को कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है।  बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी डाले।  इस तरह की हरकतों....

17 जनवरी 2016

बॉलीवुड 'शो मैन' राज कपूर के पेशावर के घर को ध्वस्त करने पर स्टे

( पेशवर में हवेली जहाँ राजकपूर जन्मे थे )
पेशावर: भारतीय फिल्मों के  'शो मैन ' के नाम से जाने वाले  राज कपूर का पाकिस्तान  स्थित जिस घर  में जन्म हुआ  था, उसे इसके वर्तमान  मालिक ने  आंशिक रूप से गिरा दिया  है। किन्तु 98 साल पुरानी इस  हवेली को ध्वस्त करने से बचाने के लिए  स्टे मिल गया है। प्रशाशन का कहना कि हवेली की  हालत काफी ख़राब होने के कारन इसे गिराया जा रहा है।  वर्तमान  मालिक इस हवेली के स्थान पर प्लाज़ा बनाना चाहते हैं। दो साल पहले खैबर पख्तूनख्वां की सरकार दो वर्ष पूर्व  राज कपूर और  दिलीप कुमार  के मकानों को कल्चरल हेरिटेज घोषित कर चुकी थी । 

15 जनवरी 2016

बाजीराव मस्तानी और पीकू ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मारी बाज़ी


दीपिका पादुकोण 
61वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा  शुक्रवार रात की गई । फिल्म बाजीराव मस्तानी को  सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अवार्ड मिले। फिल्म 'पीकू' को क्रिटिक च्वॉइस बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला ।  लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को  दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड,फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को मिला ।बाजीराव मस्तानी  के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का पुरुस्कार  मिला । पीकू के लिए दीपिका पादूकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और  अमिताभ बच्चन को इसी फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट ऐक्टर का पुरुस्कार मिला।