बॉलीवुड के जाने माने अदाकार ओमपुरी अब नहीं रहे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनकी उम्र 66 वर्ष की थी। हरियाणा के अंबाला शहर में जन्मे ओमपुरी के जाने से बॉलीवुड की दुनिया में कुछ खालीपन सा नज़र आ रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड की कई फिल्मों भी काम किया था। उनकी पहली फिल्म घासीराम कोतवाल थी। उसके बाद वह हमेशा फ़िल्मी दुनिया में हमेशा आगे बढ़ते गए।आक्रोश, बजरंगी भाईजान, अर्ध सत्य, मिर्च मसाला, धारावी, माचिस, गुप्’, धूप, युवा, डॉन, अग्निपथ जैसे फिल्मों में उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। उनका देहांत भारतीय सिनेमा के लिए एक काफी बड़ी क्षति है।
