15 जनवरी 2016

बाजीराव मस्तानी और पीकू ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में मारी बाज़ी


दीपिका पादुकोण 
61वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा  शुक्रवार रात की गई । फिल्म बाजीराव मस्तानी को  सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अवार्ड मिले। फिल्म 'पीकू' को क्रिटिक च्वॉइस बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला ।  लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को  दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड,फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को मिला ।बाजीराव मस्तानी  के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का पुरुस्कार  मिला । पीकू के लिए दीपिका पादूकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और  अमिताभ बच्चन को इसी फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट ऐक्टर का पुरुस्कार मिला।