Air India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Air India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

7 जुलाई 2017

एयर इंडिया ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी को सीधा जोड़ा

एयर  इंडिया ने  भारत की राजधानी  से वॉशिंगटन डीसी को अपनी पहली उड़ान शुरू कर दी है।  जिससे अमेरिका का पांचवा शहर दिल्ली से सीधा जुड़ गया है।एयर इंडिया के  238 सीट वाले बोइंग 777-200 एलआर विमान में  प्रथम श्रेणी में आठ सीटें, व्यापार में 35 और इकोनॉमिक दर्ज़े  में 1 9 5 सीटें हैं । अमरीका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना , एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी, एयर इंडिया के वाणिज्यिक निदेशक पंकज श्रीवास्तव भी वॉशिंगटन के लिए उड़ान में उपस्थित रहे । एयरलाइन  प्रवक्ता के अनुसार जुलाई माह  में वाशिंगटन के लिए उड़ाने 90 फीसदी भर चुकी हैं। 

29 जून 2017

कौन हिम्मत वाला बनेगा एयर इंडिया में भागीदार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एयर इंडिया में भागीदार बनने के इच्छुक  नहीं हैं। उन्होंने कहा एयर इंडिया जिस स्थिति में है उसमें भागीदार बनना हिम्मत का ही काम है। ऐसा उन्होंने अपने ट्वीट में कहा।  एयर इंडिया की बुरी हालत देखते सरकार ने इसमें विनेवेश  का निर्णय लिया है । उधर प्राइवेट एयरलाइन्स इंडिगो एयर इंडिया में हिस्सेदार बनने की इच्छुक नजर आ रही है। यह जानकारी सिविल एविएशन सेक्रेटरी  आर  एन चौबे द्वारा दी गई थी। अब देखना यह है कि एयर इंडिया की इस हालत में कौन हिम्मत वाला आता है इसमें  साझेदारी  निभाने के लिए। बता दें कि एयर इंडिया के पास मुंबई में अठारह मॉर्निंग स्लॉट हैं 

29 सितंबर 2016

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एयर इंडिया बढ़ाएगा नई उड़ाने

एयर इंडिया 2017 से  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन और उड़ानें आरम्भ  करने जा रहा है। नई उड़ानों के बढ़ने से  प्रति सप्ताह उड़ानों की संख्या सात से बढ़कर दस हो जाएगी। इस बात की सूचना  एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने दी। वर्तमान में,  सिडनी और मेलबोर्न के लिए  सात  उड़ानें हैं।  जो अगले साल से 10 हो जाएगी। 

12 फ़रवरी 2016

लखनऊ से आगरा और वाराणसी की हवाई सेवा चलाएगा एयर इंडिया

लखनऊ से  आगरा, वाराणसी,गोरखपुर और इलाहाबाद जैसे शहरों के लिए   2016-17 में सीधी फ्लाइट सेवाएँ  शुरू हो जायेगी। इसकी जानकारी  प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल द्वारा दी गई।  एयर इंडिया द्वारा  सत्तर यात्रियों वाले विमान का प्रस्ताव था।  सत्तर यात्रियों शुरू में काफी अधिक देखते हुए   शुरू में   20 सीट वाले विमान की पर्यटन सचिव ने मांग की है।