एयर इंडिया 2017 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन और उड़ानें आरम्भ करने जा रहा है। नई उड़ानों के बढ़ने से प्रति सप्ताह उड़ानों की संख्या सात से बढ़कर दस हो जाएगी। इस बात की सूचना एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने दी। वर्तमान में, सिडनी और मेलबोर्न के लिए सात उड़ानें हैं। जो अगले साल से 10 हो जाएगी।
