नई दिल्ली। एम्स में इलाज़ के लिए अब ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। एम्स ने इसकी घोषणा कर दी है। नए वर्ष से से अब मरीजों को एडमिट करने के समय एक प्रीपेड कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें मरीज अनुमानित पैसा डलवाकर इलाज करवा सकेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नरेन्द्र मोदी के डिजिटल कार्यक्रम के अन्तर्गत ऐसा कदम उठाया है। एम्स द्वारा जारी इस प्रीपेड कार्ड में जांच से लेकर सर्जरी और दवाओं की अनुमानित धनराशि का मरीजों या उनके परिवार लोग रिचार्ज करा सकेंगे। ऐसे कदम से मरीजों को ना ही ज्यादा कैश लेकर चलने की आवश्यकता होगी और न ही पैसे खोने डर रहेगा ।एम्स में पंजीकरण काउंटर पर पेटीएम और यूपीआई विकल्प भी उपलब्ध रहेगा ।
AIIMs लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
AIIMs लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
18 दिसंबर 2016
10 दिसंबर 2016
अज्ञात व्यक्ति ने सुषमा को दिया गुर्दा, ऑपरेशन रहा सफल
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया गया गुर्दा सफलता पूर्वक प्रतिरोपण की गया। गुर्दे का प्रतिरोपण भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया गया। पांच घंटे चले ऑपरेशन में गुर्दा प्रतिरोपण किया गया । राष्ट्रपति ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डॉक्टरों ने कहा कि 64 साल की सुषमा लंबे समय से डाइबिटीज़ से पीड़ित रही हैं। विस्तृत मेडिकल चेकअप के दौरान ही उनके गुर्दो के काम नहीं करने का पता चला वह डायलिसिस पर थीं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

