Sushma Swaraj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sushma Swaraj लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 अप्रैल 2017

पाकिस्तान जाधव के विरुद्ध आरोप पत्र और फैसले की प्रति क्यों छिपा रहा है

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले ने भारतीय नागरिक जाधव के विरुद्ध आरोप पत्र का ब्यौरा और फैसले की प्रति  देने की   मांग  पाकिस्तानी विदेश सचिव तहमीना जांजुआ से की।पिछले वर्ष पाकिस्तान भारतीय उच्चायुक्त की इस मांग को तेरह बार ठुकरा चुका है। भारत अपने नागरिक को पाकिस्तान में सुनाई  मौत की सजा के  खिलाफ अपील दायर करना चाहता है जिसके लिए  आरोप पत्र  और फैसले की प्रति चाहिए। विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को  चेतावनी देते हुए कहा  कि जाधव को फांसी देना ‘सुनियोजित हत्या’ होगी जिससे  द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है। उधर पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक  के खिलाफ कोई विश्वसनीय सबूत नहीं होने संबंधी भारत के आरोपों को खारिज  कर दिया। 

5 मार्च 2017

डर सा बढ़ता जा रहा है अमरीका में बसे भारतियों में

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका में बसे विदेशियों के विरुद्ध वातावरण खड़ा करते जा रहे हैं । यहाँ तक कि अमरीका और मैक्सिको के बीच दीवार खड़ी करने का उनका  प्लान जारी है। इस नए वातावरण से भारतीय मूल के  लोग भी शिकार हो रहे हैं।शुक्रवार को नस्ली हमले  के शिकार में  39 वर्षीय सिख युवक दीप राय की घटना पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दुख जताया है। उन्होंने दीप राय के पिता से बात की और दुख प्रकट किया । 
 ट्रम्प  प्रशासन ने इस तरह के रेसिस्ट हमलों की निंदा तो की लेकिन देखना यह  है कि  इस दिशा में वह कौन से कठोर कदम उठाते हैं। क्योंकि इस तरह के लगातार तीन हमलों   से भारतीय मूल के लोगों में  डर सा व्याप्त हो गया है।इससे पूर्व  कंसास में भारतीय इंजीनियर और फिर साउथ कैरोलिना में एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सिख युवक दीप राय अब खतरे से बाहर है। 

10 दिसंबर 2016

अज्ञात व्यक्ति ने सुषमा को दिया गुर्दा, ऑपरेशन रहा सफल

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को  एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया गया गुर्दा सफलता पूर्वक  प्रतिरोपण की गया। गुर्दे का प्रतिरोपण भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में किया गया। पांच घंटे चले ऑपरेशन में गुर्दा प्रतिरोपण किया गया । राष्‍ट्रपति  ने  उनके  शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना की है। डॉक्टरों ने कहा कि 64 साल की सुषमा लंबे समय से  डाइबिटीज़ से  पीड़ित रही हैं। विस्तृत मेडिकल चेकअप के दौरान ही उनके गुर्दो के काम नहीं करने का पता चला वह डायलिसिस पर थीं।