Cashless लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Cashless लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18 दिसंबर 2016

जनवरी से इलाज़ के लिए कैश लेकर नहीं पहुंचना होगा एम्स में

नई दिल्ली। एम्स में इलाज़ के लिए अब ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। एम्स ने इसकी घोषणा कर दी है। नए वर्ष से  से अब मरीजों को एडमिट करने के  समय एक प्रीपेड कार्ड उपलब्ध कराया  जाएगा जिसमें मरीज अनुमानित पैसा  डलवाकर इलाज करवा  सकेंगे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नरेन्द्र मोदी के डिजिटल कार्यक्रम के अन्तर्गत ऐसा कदम उठाया है। एम्स द्वारा जारी इस  प्रीपेड कार्ड में जांच से लेकर सर्जरी और दवाओं की अनुमानित धनराशि का मरीजों या उनके परिवार लोग रिचार्ज करा सकेंगे। ऐसे कदम से  मरीजों को ना ही  ज्यादा कैश लेकर चलने की आवश्यकता  होगी और न ही पैसे खोने डर रहेगा ।एम्स में पंजीकरण काउंटर पर पेटीएम और यूपीआई विकल्प भी उपलब्ध  रहेगा ।