विरोध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विरोध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9 सितंबर 2017

आगरा के मुसलमानों ने रोहिंग्या नरसंहार को रोकने की आवाज़ उठाई

म्यांमार सेना और बौद्धों  द्वारा रोहिंग्या मुस्लिमों पर  किये  जा रहे कथित नरसंहार का विरोध करने के लिए ब्रज क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय ने आवाज़ उठाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हाल ही में म्यांमार  की यात्रा से बापिस लौटे हैं।  ब्रज क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय ने भारत सरकार द्वारा रोहिंग्या मुस्लिम के प्रति  सहानुभूति का आभाव पाया। मुस्लिम समुदाय ने रोहिंग्या पर हो रहे इन अपराधों को  मानवता के खिलाफ सबसे खराब अपराध करार दिया। आगरा के एक  मदरसे के  अध्यापकों और  छात्रों द्वारा म्यांमार के प्रधान मंत्री का  पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की है और बांग्लादेश सरकार से म्यांमार से आए शरणार्थियों को अपने यहाँ स्वीकार करने की मांग की है। 

8 जनवरी 2017

विमुद्रीकरण के विरोध पर जेटली ने राहुल गांधी और विपक्ष पार्टियों को लिया आड़े हाथ

फेसबुक पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विमुद्रीकरण का विरोध करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्ष पार्टियों  को आड़े हाथ लिया। उन्होंने  कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां अगली पीढ़ी के बारे में सोच रहे थे, वहीं राहुल गांधी सिर्फ यह सोच रहे थे कि संसद के अगले सत्र में किस तरह कार्यवाही में अड़चन लगाई  जाए। विमुद्रीकरण के कारण लोगों को थोड़े समय के लिए परेशानी  जरूर हुई लेकिन जेटली ने  दावा किया कि अब सब कुछ  सामान्य होता जा  रहा है । वित्त मंत्री  जेटली ने कहा यह दुखद है कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी ने बदलाव और सुधार के विरोध का निर्णय  लिया । जोकि ब्लैक मनी  के लिए मुफीद यथास्थिति का समर्थन था।