रोहिंग्या नरसंहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रोहिंग्या नरसंहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9 सितंबर 2017

आगरा के मुसलमानों ने रोहिंग्या नरसंहार को रोकने की आवाज़ उठाई

म्यांमार सेना और बौद्धों  द्वारा रोहिंग्या मुस्लिमों पर  किये  जा रहे कथित नरसंहार का विरोध करने के लिए ब्रज क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय ने आवाज़ उठाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हाल ही में म्यांमार  की यात्रा से बापिस लौटे हैं।  ब्रज क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय ने भारत सरकार द्वारा रोहिंग्या मुस्लिम के प्रति  सहानुभूति का आभाव पाया। मुस्लिम समुदाय ने रोहिंग्या पर हो रहे इन अपराधों को  मानवता के खिलाफ सबसे खराब अपराध करार दिया। आगरा के एक  मदरसे के  अध्यापकों और  छात्रों द्वारा म्यांमार के प्रधान मंत्री का  पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की है और बांग्लादेश सरकार से म्यांमार से आए शरणार्थियों को अपने यहाँ स्वीकार करने की मांग की है।