बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 51 साल के हो गये हैं। अपने जन्म दिन के अवसर पर आमिर ने कहा कि हर तरह की स्थिति में हमारी पॉजिटिव थिंकिंग होनी चाहिए, नेगेटिव विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। आमिर ने अपने दिल की सबसे बड़ी इच्छा है कि वह बनारस स्थित अपना पुश्तैनी मकान खरीद कर अपनी माँ को भेंट करूँ। आमिर की माँ ने अपना बचपन बनारस में बिताया था।
बॉलीवुड अभिनेता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बॉलीवुड अभिनेता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
14 मार्च 2016
10 मार्च 2016
काले हिरण शिकार केस में छुटकारा नहीं मिल पा रहा सलमान को
जोधपुर : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को काले हिरण शिकार केस में छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आर्म्स एक्ट केस के चल रहे इस मामले में सलमान के वकील ने बताया कि सलमान ने अपने बयान में कहा कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। केस में अगली सुनवाई 4 अप्रैल तक के लिए टाल दी गई है। सलमान पर इस केस में आरोप है कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया और अवैध हथियार को उपयोग किया था।
5 मार्च 2016
हमारे देश में घृणा उत्पन्न करने वाले लोगों को रोकें - आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि हमारा देश भारत बहुत सहिष्णु है किन्तु कुछ लोग घृणा फैलाने में लगे है। इस तरह के लोग हर धर्म में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आमिर खान ने देश में दुर्भावनाएं फैलाने वालों पर रोक लगाने की मांग की है। टी वी प्रोग्राम 'आप की अदालत'' के जरिये उन्होंने सन्देश दिया कि, ‘‘हमारा देश बहुत सहिष्णु है किन्तु कुछ लोग दुर्भावनाएं फैला रहे हैं उनपर रोक लगाई जानी चाहिए "
25 फ़रवरी 2016
मुन्ना भाई ने जेल से निकल आज़ादी की साँस ली
फिल्मी हस्ती ऋषि कपूर ने लिखा, ‘स्वागत है, अब कुछ यादगार फिल्में बनाइए '
![]() |
| आज़ादी की साँस |
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने आज येरवडा जेल से बाहर निकल कर आज़ादी की साँस ली। बॉलीवुड अभिनेता को जेल नियमों के अनुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर रिहा किया गया । 56 वर्षीय संजय इतने खुश थे कि उनके चेहरे पर इस तरह की नेचुरल मुस्कान काफी अरसे बाद दिखाई दी । संजय की पत्नी मान्यता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की आँखें जेल के दरवाज़े पर संजय को देखने के लिए तरस रही थीं। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने सबकी ओर हाथ हिलाकर हैलो की। उसके बाद वह खुद कार चलाकर पुणे हवाईअड्डे की ओर रवाना हो गए।
8 दिसंबर 2015
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सात मार्च को रिहा होने की सम्भावना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गैरकानूनी ढंग से हथियार रखने के केस में पांच साल की सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सात मार्च को रिहा हो सकते हैं। हैं।संजय दत्त 1993 के धमाकों से जुड़े मामले में सजा काट रहे हैं। सर्वोच्च न्यायलय द्वारा मार्च 2013 में दत्त को टाडा के तहत आतंक के आरोप से तो बरी कर दिया गया था किन्तु गैरकानूनी हथियार रखने के मामले में दोषी पाये गए थे।
23 नवंबर 2015
देश में बढ़ती इंटॉलरेन्स के कारण मेरी पत्नी ने तो भारत छोड़ने का सुझाव दिया - अमीर खान
नई दिल्ली: 50 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता अमीर खान देश में आज बढ़ रही 'असहिष्णुता' पर बहस में शामिल हुए और उन्होंने भारत में बढ़ती घटनाओं से चिंता व्यक्त की। उनकी पत्नी किरण राव ने तो देश छोड़ देने तक का सुझाव दिया ।एक व्यक्ति के रूप में, एक नागरिक तथा देश के हिस्से के रूप में, देश में जो हो रहा है उसने मुझे चिंतित कर दिया है । बॉलीवुड अभिनेता अमीर खान पत्रकारिता पुरस्कार के अवसर पर रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस में बोल रहे थे ।
29 जुलाई 2015
सलमान ने कलाम से ना मिल पाना अपना वक्तिगत नुकसान बताया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस बात का अफ़सोस रहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति कलाम से मुलाकात नहीं कर सके। अपना गहरा दुख व्यक्त करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें कलाम से मिलने के प्रयास करने चाहिए थे। कलाम भारत के 11वां राष्ट्रपति रहे थे और लोग उन्हें ‘जनता के राष्ट्रपति’ के तौर पर याद किया जाता है । सोमवार को आईआईएम शिलांग में एक व्याख्यान के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
वहीं सलमान ने अपने ट्वीट में कहा कि उनसे न मिल पाना उनका वक्तिगत नुकसान है। सलमान ने ट्वीट में कहा कि जब आपका दिल कहे कि आपको किसी से मिलना चाहिए तो देर नहीं करनी चाहिए। मैं सदैव कलाम साहब से मिलना चाहता था और मुझे इसके लिए प्रयास करने चाहिए थे। इसमें मेरा निजी नुकसान हुआ ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






