25 फ़रवरी 2016

मुन्ना भाई ने जेल से निकल आज़ादी की साँस ली

फिल्मी हस्ती ऋषि कपूर ने लिखा, ‘स्वागत है, अब कुछ यादगार फिल्में बनाइए '

आज़ादी की साँस
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने  आज येरवडा जेल से बाहर निकल कर आज़ादी की साँस ली।  बॉलीवुड अभिनेता को जेल नियमों के अनुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर रिहा किया गया ।  56 वर्षीय संजय इतने खुश थे कि उनके  चेहरे पर इस तरह की नेचुरल  मुस्कान काफी अरसे बाद  दिखाई दी । संजय की पत्नी मान्यता और प्रसिद्ध फिल्म  निर्माता राजकुमार हिरानी की आँखें  जेल के दरवाज़े पर संजय को देखने के लिए तरस रही थीं। जेल से  बाहर निकलते ही उन्होंने सबकी ओर हाथ हिलाकर हैलो की। उसके  बाद वह  खुद कार चलाकर पुणे हवाईअड्डे की ओर रवाना हो गए।