10 मार्च 2016

काले हिरण शिकार केस में छुटकारा नहीं मिल पा रहा सलमान को

जोधपुर : बॉलीवुड अभिनेता  सलमान खान को काले  हिरण शिकार केस में छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आर्म्‍स एक्‍ट केस के चल रहे इस मामले में सलमान के वकील ने बताया कि सलमान ने अपने बयान में कहा  कि उन्हें इस मामले में  गलत तरीके से फंसाया गया है। केस में अगली सुनवाई 4 अप्रैल तक के लिए टाल दी गई है। सलमान पर इस केस में आरोप है कि उन्होंने  काले हिरण का शिकार किया और अवैध हथियार को उपयोग किया था।