नजीब जंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नजीब जंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25 दिसंबर 2015

जंग और केजरीवाल फिर अखाड़े में, कब तक चलेगा यह टकराव

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और  अरविंद केजरीवाल सरकार के  बीच टकराव और बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार द्वारा  दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की जांच के लिए आयोग का गठन किए जाने की वैधता पर सवाल उपराज्यपाल नजीब जंग  ने उठाया है।  इस सम्बद्ध  में नजीब जंग ने  केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इससे दोनों के बीच टकराव का एक नया दौर शुरू हो सकता है। केजरीवाल इस मामले को  उपराज्यपाल के दायरे से बाहर बताते है। उधर  नजीब जंग का कहना है कि  दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए कोई जांच आयोग उपराज्यपाल के जरिए केंद्र की सहमति से ही गठित किया जा सकता है।

31 अक्टूबर 2015

आप और दिल्ली उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच जंग जारी

आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच युद्ध जारी है। आप  ने नजीब जंग के खिलाफ  एंटी करप्शन ब्रांच में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का पक्ष लेने की उनकी कोशिश के सम्बन्ध में  शिकायत  दर्ज कराई है।ओमप्रकाश चौटाला भ्रष्टाचार के आरोपों में तिहाड़ जेल में हैं।
यह शिकायत आप  नेता राघव चड्ढा, दिलीप पांडे और आशुतोष द्वारा  एसीबी में   दर्ज कराई गई ।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  शिक्षकों की भर्ती से सबंधित एक मामले में दोषी ठहराए गए हैं। आप के नेताओं का  आरोप  है कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस महीने के प्रारंभ में चौटाला के पैरोल पर विचार करने के लिए दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन पर दबाव बनाया था।

22 जुलाई 2015

जंग ने दिल्ली महिला आयोग में अध्यक्ष के तौर पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति रद्द की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच फिर से नोक जोंक का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली महिला आयोग में अध्यक्ष के तौर पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति रद्द कर दी है।इसी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में दिखी मिठास फिर खटास में बदल गई है। 

नजीब जंग के कार्यालय की ओर से इस मामले में कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने फ़ाइल भेजकर नई अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में उनसे मंज़ूरी नहीं ली। दूसरी  तरफ , दिल्ली सरकार का कहना है कि ये नियुक्ति एलजी के अधिकार में नहीं आती।