अरविंद केजरीवाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अरविंद केजरीवाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

22 मई 2017

केजरीवाल की जनता में काफी ज्यादा साख - शत्रुघ्न सिन्हा

अभिनेता और बी जे पी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का रुख बदलता सा नज़र आ रहा है। अपने ट्वीट्स में  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता  सिन्हा ने अपने ट्वीटों के सहारे कहा कि  एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और  नकारात्मक राजनीति का सिललिला जो देश में  चल रहा है, उसकी समाप्ति होनी चाहिए। सिन्हा  ने अपने एक अन्य ट्वीट में  लिखा, अब आप लोग अपनी  ब्यानबाजिओं  को खत्म करें। अपने  ट्वीट में  केजरीवाल  की तारीफ करते हुए उन्होंने  कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की है।  लेकिन केजरीवाल एक ऐसे नेता हैं जिनकी जनता में काफी ज्यादा साख है, समाज को बेहतर बनाने के लिए उनका  लगातार संघर्ष रहा है। 

19 मई 2017

केजरीवाल के संबंध हवाला वालों से - कपिल मिश्रा

आप से निलंबित नेता कपिल मिश्रा का अरविंद केजरीवाल पर आरोपों का सिलसिला जारी है। निलंबन के बाद वह आरोपों का खुलासा कर रहे हैं जिनके बारे में वह पहले कभी नहीं बोले। कपिल मिश्रा एक बड़ा आरोप है कि कि अरविंद केजरीवाल के संबंध हवाला कारोबारियों से हैं। साथ ही मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को चंदा देने वाली चारों कंपनियां नकली  हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक दिन तिहाड़ जेल में जायेंगे। उनका आरोप है कि केजरीवाल ने फर्जी वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्‌वीट किया है। 

24 मार्च 2016

ट्विटर के जरिये जुड़े मोदी और केज़रीवाल

केंद्र और दिल्ली के बीच भविष्य में बेहतर समन्वय की उम्मीद 

अब  सोशल  नेटवर्क ट्विटर  के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपस में जुड़ गए हैं। ट्विटर पर  केजरीवाल द्वारा  प्रधानमंत्री को होली की शुभकामनाएं देने पर  नरेंद्र मोदी ने  उन्हें फॉलो करना  आरम्भ कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को ट्विटर के जरिये धन्यवाद भेजा और अपने ट्वीट में  प्रधानमंत्री  को  लिखा  " आज गिले शिकवे भूलने का दिन है. उम्मीद करता हूं कि केंद्र और दिल्ली के बीच भविष्य में बेहतर समन्वय होगा "

21 मार्च 2016

आप पार्टी के 21 संसदीय सचिवों को चुनाव आयोग का नोटिस

-- मत्रियों जैसे कार्यालय व वाहनों का उपयोग कर रहे हैं


नई दिल्ली !  चुनाव आयोग ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी के विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने के
मामले में नोटिस जारी कर तलब किया है। दरअसल बीते साल 67 विधायक जीतने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति की थी।उन्होंने तब कहा कि यह संसदीय सचिव मंत्रियों का कामकाज में सहयोग करेंगे। सरकार के इस कदम की तभी से ओलाचना भी शुरू हो गई थी। सरकार ने तब तर्क दिया था कि संसदीय सचिव बनने वाले विधायकों को वेतन नहीं मिलेगा और न ही इससे कोई आर्थिक भार बढ़ेगा। हां, उन्हें सरकारी कामकाज के लिए वाहन मिलेगा और कामकाज निपटाने के लिए उन्हें ऑफिस भी उपलब्ध होगा।बता दें कि प्रवीण कुमार को शिक्षा मंत्री का संसदीय सचिव, शरद कुमार को राजस्व, आदर्श शास्त्री को आईटी, मदन लाल को सतर्कता, शिवचरण गोयल को वित्त, संजीव झा को परिवहन, सरिता सिंह को रोजगार, नरेश यादव को श्रम, जरनैल सिंह (तिलक नगर)...

5 जनवरी 2016

जेटली ने आप नेताओं के विरुद्ध अदालत में बयान दर्ज करवाया

भ्रष्‍ट अफसर को बचाने के लिये झूंठे प्रपोगंडे का सहारा लिया गया

 
नई दिल्ली: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच
अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में दिल्ली के मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट संजय खनगवाल की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पाटी (आप) के नेताओं ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठे बयान दिए हैं।
अपना बयान दर्ज कराने के दौरान जेटली ने मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट को बताया कि केजरीवाल और  कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चडढा और दीपक बाजपेयी आदि पांच नेताओं ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत आए जेटली ने यह भी कहा कि ये बयान इसलिए दिए गए हैं

25 दिसंबर 2015

जंग और केजरीवाल फिर अखाड़े में, कब तक चलेगा यह टकराव

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और  अरविंद केजरीवाल सरकार के  बीच टकराव और बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल सरकार द्वारा  दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की जांच के लिए आयोग का गठन किए जाने की वैधता पर सवाल उपराज्यपाल नजीब जंग  ने उठाया है।  इस सम्बद्ध  में नजीब जंग ने  केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इससे दोनों के बीच टकराव का एक नया दौर शुरू हो सकता है। केजरीवाल इस मामले को  उपराज्यपाल के दायरे से बाहर बताते है। उधर  नजीब जंग का कहना है कि  दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए कोई जांच आयोग उपराज्यपाल के जरिए केंद्र की सहमति से ही गठित किया जा सकता है।

5 जून 2015

दिल्ली के उप-राज्यपाल का घर भाजपा का दूसरा मुख्यालय बनता जा रहा है - केजरीवाल

केजरीवाल
दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टी वी चैनेल को दिए साक्षत्कार में  कहा कि "उप-राज्यपाल का घर अब  भाजपा का दूसरा मुख्यालय बनता जा रहा है। वह दिल्ली के उप-राज्यपाल की भांति काम नहीं कर रहे हैं।"
   साक्षात्कार के दौरान  केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में फरवरी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की बदले की भावना से प्रधानमंत्री  मोदी उप-राज्यपाल का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी की दिल्ली  सरकार के लिए बाधा उत्पन्न करने में...