टूरिज्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टूरिज्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26 दिसंबर 2015

विश्व टूरिज्म नक़्शे में उत्तर प्रदेश की बढ़ती लोकप्रियता

वाराणसी, आगरा, फतेहपुर सीकरी, इलाहाबाद, अयोध्या, ब्रजमण्डल, सारनाथ पर्यटकों के खास आकर्षण केंद्र

एसोचैम  के हाल ही के  एक  अध्ययन  अनुसार उत्तर प्रदेश विश्व टूरिज्म के नक़्शे में  उभरने की कोशिश कर रहा है। नये वर्ष  की छुट्टियां मनाने जा रहे देशी और विदेशी  पर्यटकों  के बीच  उत्तर प्रदेश काफी लोकप्रिय होता  जा रहा है। 
एसोचैम के राष्ट्रीय महासचिव डी. एस. रावत  का कहना है कि इसका मुख्य कारण प्रदेश  सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये उठाये कदम हैं। उत्तरी, मध्य और तटीय पट्टी नये वर्ष की छुट्टियां बिताने  के लिये आ रहे  टूरिस्टों  से गुलजार रहेगी। इस वर्ष  के अन्त और 2016 के शुरू में इन क्षेत्रों में करीब 15 लाख देशी-विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद