आगरा: प्रवासी भारतीयों से निरंतर संवाद की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की एक बड़ी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 4 व 5 जनवरी को आगरा में ‘उ0प्र0 प्रवासी दिवस’ आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस ‘उ0प्र0 प्रवासी दिवस’ में राज्य सरकार के मंत्रिगण और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। फेडरेशन आॅफ चेम्बर्स आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (एफ0आई0सी0सी0आई0) तथा अर्नेस्ट एण्ड यंग इस आयोजन के सहभागी होंगे।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 250 प्रवासी भारतीयों द्वारा शिरकत किए जाने वाले इस आयोजन ने भारत और विदेशों में खासी दिलचस्पी पैदा की है। इस आयोजन के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रवासी भारतीयों के संगठनों के साथ कई एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित होने की सम्भावना है। ये संगठन कनाडा, जापान, अमेरिका तथा प्रमुख वित्तीय संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, जिनसे उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी।