दो डाक्टरों सहित छह परिवारी जन दस दिनों तक 'आईसोलेशन ' में
![]() |
| संक्रमण ग्रस्त को घटिया चौकी पुलिस की देख रेख में भिजवाया गया एस एन अस्पताल |
आगरा : घटिया आजम खां क्षेत्र के दीपक अग्रवाल को कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित पाया गया है, फलस्वरूप उन्हें स्वास्थ्य एवं दृष्टिगत एस एन अस्पताल में भर्ती करने भेजा गया है। दस दिन पूर्व वह अपनी भानजी के विवाह कार्यक्रम में भाग लेकर दिल्ली से लौटे थे।दो ही दिन के बाद उन्हे बीमार होने का अहसास होने लगा।
-- दिल्ली की यात्रा की थी नजर अंदाज
जिसके फलस्वरूप श्री अग्रवाल खांसी जुखम की बात कह कर अपना इलाज पारवारिक चिकित्सक डा मित्तल से करवाया । जब वह सामान्य उपचार से ठीक नहीं हुए तो उनसे टेस्ट आदि करवाने को कहा। इस पर वह अन्य सीनियर चिकित्सक डा अग्रवाल के पास पहुंचे।
किन्तु उनके द्वारा भी टेस्ट करवाने को ही कहा गया। जैसी कि आशंका डाक्टरों के द्वारा अनुमानित की जा रही थी टैस्ट में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया।
सूचना की पुष्टि होते ही श्री अग्रवाल को संक्रमण प्रभावित मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलैंस से एस एन अस्पताल के उस विशेष वार्ड में ले जाया गया जहां कि कोरोना संक्रमण प्रभावित मरीजों के उपचार के लिये के व्यवस्था की हुई है।
फिलहाल श्री अग्रवाल के परिवार के छै सदस्य तथा उनका इलाज करने वाले दोनो डाक्टर सैल्फ कोरोनटाइन में चले गये हैं और अगर उनमें कोयी संक्रमण नहीं पाया गया तो भी उन्हे दस दिन
