अमरीकी दूतावास ने पाकिस्तान की सीनेट के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी वीसा इंकार कर दिया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ की इंटर- पार्लियामेंट्री यूनियन की विशेष सभा में भाग लेना था। वीसा न मिले से वह इस मीटिंग में भाग लेने अमरीका नहीं जा सकेंगे। किन्तु संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में होने वाली इस मीटिंग के लिए पाक डेलिगेशन के दूसरे प्रतिनिधि सीनेटर लेफ्टिनेंट जनरल सलाहुद्दीन तिरमीजी का अमरीका वीसा अमरीकी दूतावास ने स्वीकृत कर दिया है।अब्दुल गफूर हैदरी पाक की बड़ी इस्लामिक पार्टी जमियत उलेमा इस्लाम के सेक्रेटरी जनरल भी हैं
