सिलिकॉन वैली के भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवरों ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन का नया एच 1 बी वीजा बिल जोकि अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया जा रहा उससे इंडियन अमरीकी पेशेवरों पर प्रतिकूल असर होगा। इंडियन अमेरिकी पेशेवरों ने सिलिकॉन वैली में एकत्र होकर अपनी चिंताओं को व्यक्त किया और कहा सांसदों और वीसा नीति बनाने वालों को इस मुद्दे पर जागरूकता पैदा करना आवश्यक है। एच 1 बी वीजा अमेरिकी कंपनियों को तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता को पूरा करने में विदेशी कर्मचारियों को नोकरी देने की अनुमति देता है।
