फरबरी से तीन महीने के लिए कनॉट प्लेस को वाहन मुक्त बनाया जा रहा है। यह निर्णय एक विशेष मीटिंग में केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने लिया । यह निर्णय कनॉट प्लेस में बढ़ते वाहनों को देखते हुए पैदल लोगों की की सुविधा को देखते हुए प्रयोग तौर पर किया गया है। बढ़ते ट्रेफिक के कारण लोगों का वहां चलना मुश्किल हो गया है । इसके साथ पालिका पार्किंग, शिवाजी स्टेडियम और बाबा खडक सिंह मार्ग से लोगों को विशेष पार्क एंड राइड सेवा मिल सकेगी। साथ ही कनॉट प्लेस विजिट करने वालों को गाड़ियों के शोर शराबों और आवाज़ से भी मुक्ति मिलेगी। लोग कनॉट प्लेस में साइकिल चलाने का भी अनुभव ले सकेंगे। इसके लिए किराये पर साइकिल उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे सीपी में पॉलयूशन में थोड़ी कमी आएगी।
