16 अक्टूबर 2016

अमेरिका और भारत पक्के दोस्त साबित होंगे - डोनाल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा  कि  यदि में  चुनाव जीतता हूँ तो अमेरिका और भारत की दोस्ती और पक्की होगी  और दोनों देशों का  एक साथ  भविष्य  उज्वल होगा।डोनाल्ड ट्रंप न्यूजर्सी में भारतीय-अमेरिकियों की मीटिंग में बोल रहे थे।ट्रंप ने  कहा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भारत  और अमेरिका का सहयोगी देश भी  है। उन्होंने कहा मेरे सत्ता में आने से ये  रिश्ते और  बेहतर बनेगे। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने अमरीकी  हिंदुओं से  आगामी चुनाव में ट्रंप को वोट देने की अपील करते हुए कहा  कि मुझे अपना समर्थन देकर  आतंकवाद से लड़ने में मदद करें। उनका मानना है कि हम  कंधे से कंधा मिलाकर चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद को हराएंगे।