8 अक्टूबर 2016

सूरत भारत का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन


सूरत शहर का रेलवे स्टेशन  भारत का सबसे स्वच्छ माना गया है। इस स्टेशन पर न केवल स्टेशन के प्लेटफार्म की सफाई होती है, बल्कि ट्रेन के निकलने के बाद , पटरियो की सफाई, कूड़ा- कचरे के निस्तारण और दवाइओं का छीड़काव भी किया जाता  है। देशभर में सबसे स्वच्छ स्टेशन का स्थान मिलने पर यहां के प्रशासन औऱ जनता दोनों खुश हैं।सूरत रेलवे ने स्वच्छता को एक मिशन के रूप में लिया था ।आबादी के लिहाज से सूरत गुजरात में दूसरे स्थान पर है। यात्री भी  स्टेशन पर  स्वच्छता  का पूरा  ख़याल रखते हैं।  कूड़ा कूड़ेदान में फेंकर स्वछता का ध्यान देते हैं। प्लेटफार्म पर मशीनों द्वारा  नियमित सफाई भी की जाती है। यात्री भी इस स्वच्छता से इतने खुश हैं और कहते हैं कि यदि हम सब चाहें तो सब संभव  हैं।