![]() |
| इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली |
दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव पदार्थ के रिसाव की ख़बर सामने आई थी लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में मेडिकल शिपमेंट से रिसाव तय सीमा के भीतर था और रेडियोएक्टिव लीकेज की श्रेणी में नहीं आता है।दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में टर्मिनल 3 के कार्गो टर्मिनल पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने का समाचार मिलने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और अग्निशमन अधिकारी तुरंत कार्गो टर्मिनल पर पहुंचे।सरकार ने इस बात को स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल में मेडिकल शिपमेंट से रिसाव तय सीमा के अंदर था और रेडियोएक्टिव लीकेज की श्रेणी में नहीं आता है।कैंसर के उपचार के लिए सामग्री एयर फ्रांस विमान द्वारा नियमित सप्लाई में आई थी।
