आगरा: ताज महल का टिकट लगातार मंहगा किये जाते रहने और इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी पर्यटन शहर की जरूरत को नजर अंदाज भले ही किया जाता रहा हो किन्तु विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आगरा की भागीदारी प्रभावी रहने की अपेक्षा अवश्य की गयी है.वर्ष 2016 के लिये पर्यटन दिवस की थीम '' सभी के लिये पर्यटन-सार्वभौमिक सुगम्यता का संवर्धन '' है। पर उ . प्र . पर्यटन विभाग
, आगरा द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इसी थीम को दृष्टिगत कर आयोजित की जायेंगी.मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गतवर्ष संबोधित किया था टूरिजम डिपार्टमेंट के द्वारा आयोजित 'मेरा आगरा'
![]() |
| 'मेरा आगरा' थीम:अखिलेश यादव |
उप निदेषक पर्यटन दिनेश कुमार के अनुसार थीम को आम पर्यटकों तक पहुंचाने को थीम आधारित बैनर पर्यटन स्थलों पर लगवाये जायेंगे। । एक जानकारी में बताया कि उत्तर प्रदेष पर्यटन द्वारा पर्यटन मित्र संस्था तथा होटल एवं पर्यटन प्रबन्ध संस्थान, आर बी एस, आगरा के सहयोग से एक पर्यटन जागरूकता रैली का
आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 27 सितम्बर 2016 को प्रातः 7.30 बजे आगरा फोर्ट प्रवेष द्वार के सामने से आरम्भ होकर ताजमहल पष्चिमी द्वार, दक्षिणी द्वार होते हुये ताजमहल पूर्वी द्वार पर पहुॅचेगी। रैली में शामिल विद्यार्थियों,

विभाग एवं पर्यटन संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अधिकारियों द्वारा ताजमहल पूर्वी द्वार पर ताजमहल भ्रमण करने वाले देसी एवं विदेसी पर्यटकों का माला
फूल प्रदान कर स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात यह रैली होटल खेमा पर सम्पन्न होगी। होटल ताज खेमा पर पर्यटन क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य करने वाले महानुभावों को पर्यटन मित्र संस्था आगरा के द्वारा पर्यटन रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेषन पर आने वाले

देशी-विदेशी पर्यटकों मुख्य रूप से षताब्दी एवं ताज एक्सप्रेस रेलगाडियों के आगमन पर माल्यार्पण कर पर्यटकों का स्वागत सत्कार किया जायेगा। साथ ही षिल्पग्राम एवं आगरा फोर्ट एवं पर्यटन कार्यालय 64 ताज रोड पर पर भी पर्यटकों का भव्य स्वागत किया जायेगा।
पर्यटन के प्रति जागरूकता अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेष पर्यटन विभाग द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट आनर्स एसोसियेषन, आगरा के सहयोग से पर्यटन गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों यथा ऑटो टैक्सी ड्राईवर्स, रिक्षा चालक एवं एम्पोरियम कर्मियों को होटल ग्रांड आगरा कैंट पर पर्यटन जागरूकताप्रषिक्षण प्रदान किया जायेगाइस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) श्री बी 0 एम 0 मिश्र द्वारा की जायेगी।