हरिद्वार में घाट नं 1से 20 तक गंगा घाटों पर 5,000 से अधिक की संख्या में लोगों ने सफाई करने के लिए जमकर पसीना बहाया। इसका आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया गया था। गायत्री परिवार का निर्मल गंगा जन अभियान कई सालों से चल रहा है। अभियान में गायत्री परिवार के लाखो कार्यकर्ता देश भर में जलस्रोतों के संरक्षण और सफाई के लिए जुटते हैं। काटे गये कचरों के निस्तारण के लिए 7 ट्रेक्टर की सुविधा थी। कचरे को कम्पोज्ड खाद बनाने के लिए एक जगह एकत्रित किया गया। इस अभियान में देव संस्कृति वि.वि. के विदेशी छात्राओं का उत्साह भी देखने लायक था। शांतिकुंज के स्वयंसेवकों के साथ छात्रों ने भी सेवाकार्य में हाथ बँटाया और 8 घाटों पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया।
