27 सितंबर 2016

अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर जोड़ेंगे स्वच्छ भारत अभियान से जनता को

अमिताभ बच्चन और सचिन  तेंदुलकर दिखाई दे रहे हैं  स्वच्छ भारत अभियान के  राष्ट्रीय स्तर पर ऑडियो-विजुअल विज्ञापनों में। उन्हें बनाया गया है इस अभियान का  ब्रांड एम्बेसडर ।
पेयजल और स्वच्छता मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने  अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभाने के लिए  अमिताभ बच्चन और  सचिन तेंदुलकर के प्रति विशेष रूप से आभार प्रकट किया। एक सवाल के जवाब में मंत्री  ने कहा कि स्वच्छता और स्वच्छ भारत के प्रति बच्चन और  तेंदुलकर की प्रतिबद्धता पर कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद उन्होंने न सिर्फ विज्ञापनों के लिए समय निकाला और विज्ञापनों की शूटिंग पूरी, बल्कि जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते और स्वच्छता अभियानों में नजर आए।