29 सितंबर 2016

भारत अब और सहन नहीं करेगा पाकिस्तान की आतंकवादी हरकतें

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के यू एन ओ की असेम्बली और प्रधानमंत्री मोदी के कोझीकोड में दिए वक्तव्य से  लगने लगा  था कि भारत पाकिस्तानी आतंकवादी से जबरदस्त नाराज़ है और इसका जबाब देने में देरी नहीं करेगा। और हुआ भी यही  भारत-पाक सीमा पर स्थित नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सेना के कमांडो ने आतंकवादियों के पांच से छह लॉन्च पैड को अपना निशाना बनाया और आतंकियों को ढेर कर दिया। कोझीकोड में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  बयान से  साफ हो गया था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई  में जल्द ही भारत उड़ी हमले का बदला लेगा। उड़ी आतंकवादी
 हमले में भारत के  18 जवान की शहीद हुए थे।सूत्रों अनुसार  इस सर्जिकल ऑपरेशन में तीन दर्जन से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। भारत की ओर से हमला होने के बाद दो पाकिस्तानी सैनिक लॉन्च पैड की सुरक्षा में जुट गए थे, लेकिन हमले में वे भी तमाम हो  गए। करीब चार घंटे तक चले इस सर्जिकल ऑपरेशन के बाद सेना वापस आ गई,और इसी के साथ उड़ी  हमले में जवानों की शहादत का बदला भारतीय सेना ने आतंकियों को ढेर करके  लिया है।सर्जिकल ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना को  पीओके में 2 किलोमीटर अंदर तक जाना पड़ा ।