11 अगस्त 2016

विश्व के प्रसिद्ध टूरिस्ट शहरों की तरह आगरा में भी शुरू होगा कार्निवल

आगरा प्रशासन दुनिया के दूसरे पर्यटक शहरों की तरह विश्व प्रसिद्ध शहर  आगरा में भी   कार्निवल आयोजित करने पर विचार कर रहा है। ताज सिटी इससे दुनिया भर के टूरिस्टों को आकर्षित कर सकता है। कार्निवल आयोजन से स्थानीय लोग  शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकेंगे।  साथ ही  आगरा के लोगों को दुनिया भर से आए टूरिस्टों के साथ मिलकर  कार्निवल मानाने का मौका मिलेगा। दुनिया में सबसे बड़े कार्निवालों में ब्राज़ील का रेवडिजेनिरो और इटली का वेनिस कार्निवल माना जाता है। गोवा का कार्निवल भी अब विदेशी टूरिस्टों का आकर्षण बनता जा रहा है। गोवा जैसा कार्निवल भारत में कहीं भी नहीं मनाया जाता है। गोवा अपने कार्निवल के कारण  हर साल दुनिया भर से बड़ी तादाद में विदेशी टूरिस्ट  आकर्षित करता है ! आगरा का  कार्निवल दिसम्बर में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।