बाद में अमेरिका ने शाहरुख खान से माफी मांगी
शाहरुख खान को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर पहुँचने पर इमिग्रेशन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया। उनके साथ अमरीका में इस तरह की दूसरी घटना है। जाने माने बॉलीवुड के अभिनेता के साथ इस तरह की घटना दोहराने से भारत के राजनेता भी खुश नहीं हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने निंदा करते हुए कहा कि शाहरुख खान के साथ बार-बार ऐसा व्यवहार करना उनके और भारत के लिए उचित नहीं है। बाद में अमेरिका ने शाहरुख खान से माफी मांगी है। वहां के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता निशा बिस्वाल ने कहा कि वो एयरपोर्ट पर परेशानी के लिए माफी मांगती हैं। प्रवक्ता का कहना है कि एयरपोर्ट पर अमेरिकी राजनयिक भी रोक जाते हैं।
