9 अगस्त 2016

आप विधायक के यहाँ से 130 करोड़ रूपये की सम्पति जब्त

(विधायक करतार सिंह तंवर)
नई दिल्ली। आप के विधायक करतार सिंह तंवर  के कार्यालय पर  छापा मारकर आयकर विभाग ने करीब 130  करोड़ रूपये की सम्पति की पकड़ की। अधिकारियों ने छापे में उनके घर और ऑफिस  से ऐसे दस्तावेज़ मिलने का दावा किया है , जिससे ज्ञात हुआ है कि विधायक करतार सिंह ने कई फार्म हाउसों की खरीद की है। आप के सत्ता में आने से अब तक बारह विधायकों की विभिन्न आरोपों में गिरफ़्तारी हो चुकी है। उधर आप का कहना है कि भाजपा की केंद्रीय सरकार जूठे आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम करना चाहती है।