16 जुलाई 2016

सुप्रीम कोर्ट ने अम्बेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के नौ प्रिंसिपलों की नियुक्ति रद्द की

आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल  मनोज रावत का नाम भी

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 158 प्रिंसिपलों की नियुक्ति रद्द करने के लिए एक निर्णय पारित कर दिया है। ये सब  राज्य सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रिंसिपल हैं। अम्बेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के भी नौ प्रधानाचार्य इसमें सम्लित हैं।आगरा कॉलेज के प्रिंसिपल  मनोज रावत का नाम भी लिस्ट में है।  ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन ऑथॉरिटी  द्वारा 15 मई 2007 और  30 जून 2008 में की गई थीं। इन नियुक्तियों के खिलाफ कई याचिकाएं  दाखिल की गई थीं। हाईकोर्ट  ने इन नियुक्तिओं में अनियमितता पाईं और इन्हें रद्द कर दिया था। इसके बाद प्रिंसिपल इस मामले को सुप्रीम

( मनोज रावत )
कोर्ट ले गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी नियुक्ति रद्द करने के लिए  निर्णय लिया। अम्बेडकर विश्वविद्यालय से जिन कॉलेजों के  नौ प्रिंसिपलों की नियुक्ति रद्द की गई है उसमें आगरा कॉलेज के मनोज रावत, गंज ढूंढ वारा  कॉलेज के योगेंद्र दुबे, एसवी कॉलेज अलीगढ़ के  अरुण दीक्षित, शाहरुख कॉलेज फिरोजाबाद के विपिन अग्रवाल, एनडी कालेज शिकोहाबाद के अजब सिंह, के.ए. कॉलेज कासगंज के एसके शर्मा, एके कॉलेज शिकोहाबाद के आर के सिंह , एस वे जे अंडर ग्रेजुएट कॉलेज हाथरस के ज्वाला सिंह और एनपीजी गर्ल्स कॉलेज कासगंज की रंजना सिंह के नाम सम्लित हैं ।