उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बी जे पी के समर्थन में करेंगी प्रचार
अपने समय में भारत में मशहूर रही पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के हित में अच्छा कार्य रहा है इसलिए में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बी जे पी के समर्थन में प्रचार करूंगी। अभी हाल ही में उन्हें भारत सरकार द्वारा ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया का कार्ड दिया गया है। आजकल वह ब्रिटेन में रहती हैं। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया स्टेटस मिलने से उन्हें भारत का आजीवन वीजा मिल गया है। निकाह और कसम पैदा करने वाले की जैसी फिल्मों में उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। मोदी सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों की उन्होंने भरी प्रसंशा की। सलमा आगा का जन्म करांची में हुआ था।