अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप के अमेरीका में मुसलमानों के आने पर अस्थायी रोक लगाने वाले बयान की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा है कि यदि वह अमेरीका के राष्ट्रपति बनते हैं तो डेविड कैमरन के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध नहीं होंगे। आगे ट्रंप ने कहा कि में 'मुसलमान विरोधी' नहीं , बल्कि 'आतंकवाद विरोधी' हूँ ।
