कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इटली मूल के मुद्दे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटाक्ष के जबाब में कहा कि भारत ही मेरा घर है यहीं मेरी अस्थियां मेरे प्रियजनों के साथ घुलमिल जाएंगी। विवादित अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाप्टर के मामले पर बोलते हुए नरेंद्र मोदी ने पिछले तीन दिनों में दो बार सोनिया के इटली मूल का मुद्दा उठाते हुए निशाने साधे थे । सोनिया ने कहा मैं भारत में अपनी जिंदगी के अब तक 48 साल बिता चुकी हूँ। वह तिरूवनंतपुरम में बोल रही थीं।
