9 मई 2016

चुनाव से पूर्व ही उत्तर प्रदेश में पोस्टरों का युद्ध हुआ शुरू

विधानसभा चुनाव से पूर्व ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में  पोस्टरवार जोरों पर शुरू हो गई है। राहुल गांधी के सिंघम अवतार वाले  पोस्टर के जबाब में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक पोस्टर जारी  किया  जिसमें  भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ शेर पर बैठे भाजपा सांसद को नायक के रूप में  दर्शया गया है और  दूसरी तरफ प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को गधे की सवारी करते हुए दिखाया गया है।