भाजपा सांसद तरुण विजय जो की देहरादून जिले के चकराता के एक मंदिर में कुछ दलित नेताओं के साथ सिलगुर देवता मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। बताया जाता है कि दर्शन के बाद इसके विरोध में उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। मुख्यमंत्री रावत ने इस घटना की तीव्र निंदा की। दोषियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
