17 मई 2016

ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट : 21 मई को रोकी जायेगी गतिमान एक्सप्रेस

आगरा: ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा को आगरा में ही बनाये जाने को लेकर संकल्‍पित प्रबुद्धजनों के द्वारा किये जा
(केन्‍द्र को संदेश दिये जाने को गतिमान की जायेगी गतिहीन)
 
रहे सत्‍याग्रह के क्रम में कांग्रेसी खुलकर सामने आ गये हैं, उन्‍होंने 21 मई को कैंट रेलवे स्‍टेशन पहुंच कर दिल्‍ली आगरा के बीच चलने वाली सबसे तेज रेलगाडी गतिमान एक्‍सप्रेस को रोकने का रोकने की घोषणा की है।
 उनके घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामनेर टैंक चौराह से सत्‍याग्रही कैंट रेलवे स्‍टेशन को कूच करेंगे वहां स्‍टेशन परिसर में प्रवेश कर उस प्‍लेटफार्म पर जाकर खडे हो जायेगे जहां से गतिमान एक्‍सप्रेस दिल्‍ली रवाना होती है।ड्राईवर व गार्ड को नगर निगम पार्षदों के द्वारा पारित प्रस्‍ताव की प्रति सौंपकर
सहयोग  करने का आग्रह करेंगे।
(डा शिरोमणी सिंह)
सत्‍याग्रहीयों की ओर जिला अधिकारी एवं स्‍थानीय पुलिस प्रशासन को कांग्रेस पार्षददल के नेता डा शिरोमणी सिह ने आधिकारिक रूप से अपने कार्यक्रम की जानकारी दे कर अनुरोध किया है कि प्रदत्‍त सूचनाओं के आधार पर पुलिस और प्रशासनिक उपयुक्‍त व्‍यवस्‍थायें करवायें । जिससे केन्‍द्र सरकारराज्‍य सरकार और आम जनता के बीच अपना संदेश और आगरा की जनता के द्वारा की जा रही अपेक्षाओं को सही प्रकार से पहुचा सकें।
डा शिरोमणी सिह ने प्रशासन को यह भी अश्‍वस्‍त कियाहै कि देसीविदेशी टूरिस्‍टों,मरीजों और सीनियर सिटीजनों को कोई असुविधा नहीं हो इसका सत्‍याग्रही खास ध्‍यान रखेंगे।