15 मई 2016

विज्ञापनों पर तीन माह में खर्च किए 15 करोड़ रुपए आप ने

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तीन महीनों के भीतर अख़बारों में विज्ञापन पर लगभग  15 करोड़  रुपए खर्च किये हैं। कॉंग्रेसी  नेता अजय माकन ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार सफाई कर्मचारियों का वेतन देने में असमर्थ है वह विज्ञापन पर इतना अधिक पैसा क्यों खर्च कर रही है। उनका कहना है ये विज्ञापन सिर्फ दिल्ली के अख़बारों में ही नहीं केरल, कर्नाटक, आेडिशा और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों के अख़बारों में भी छपे हैं।