15 मई 2016

स्वच्छ भारत अभियान के तहत आगरा में गोद लीं पुरानी बस्तियां

घरों से लोग निकले गलियां साफ करने 

आगरा की  मलीन बस्ती को कुछ दिन पहले 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत गोद लिया गया था.  इंडिया राइजिंग टीम की   फातिमा खान व अशोक वर्मा की देखरेख में इस बस्ती  में क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया. लोगों ने मिल कर बस्ती की सड़कें व नालियाँ साफ़ की व भविष्य में स्वच्छता रखने का प्रण भी लिया. टीम के युवाओं की एक अन्य टीम ने दीवानी स्थित भारत माता व चौ. चरण सिंह  की मूर्ती व उनसे सटे पार्कों व फव्वारे की विधिवत सफाई की. वहां जमा ढेर सारा कूड़ा करकट आदि साफ़ किया गया.बाहरी दीवारों पर से
पोस्टर हटा कर उन पर काला व पीला ट्रैफिक कलर किया गया. इस अभियान के दौरान टीम को नगर निगम का भी भरपूर सहयोग मिला.